जमशेदपुर: जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत जमशेदपुर प्रखंड के सोपोडेरा में एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अथिति के रूप में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी शामिल हुए. कार्यक्रम में आजसू कार्यकर्त्ता आनंद शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं और महिलाओं ने विधायक के विकास कार्यों से प्रभावित होकर झामुमो का दामन थामा. सभी को विधायक ने माला पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि मुख्यमंती हेमंत सोरेन की जन कल्याणकारी योजनाओं और तेजी से हो रहे जुगसलाई विधानसभा में विकास कार्यों को देखते हुए आज युवाओं और महिलाओं का रुझान जुगसलाई विधानसभा में झामुमो की ओर बढ़ रहा है. विधायक ने और कहा की हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. जिसका लाभ शहर से लेकर सुदूर गांव-देहातों में रहने वाले लोगों को हो रहा है. कार्यक्रम में आनंद शर्मा,सरोज यादव , अविनाश शर्मा ,अतिश शर्मा, संजय प्रशाद, अनिल पाल ,कर्मचाँद शर्मा, प्रेमचंब्द शर्मा, निशांत पांडेय, ऋतिक साव, मनोज नायक, धर्मी देवी, लक्ष्मी देवी, संजू देवी ,मंजू देवी आदि ने झामुमो का दामन थामा.



