जमशेदपुर: जमशेदपुर के बर्मामाइंस में झारखंड मुक्ति मोर्चा समिति ने जननायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी. मौके पर महाबीर मुर्मू ने कहा शिबू सोरेन ने हमेशा जनता को प्राथमिकता सूची में रखा. उन्होंने उनकी आवाज बनकर उनको उनका हक व अधिकार दिलाने का काम किया. यही वजह से है कि आज पूरा आदिवासी समुदाय उन्हें याद कर रहा है. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि झामुमो भारत सरकार से मांग करता है कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न पुरस्कार से नवाजा जाये. इस अवसर पर दल गोविंद लोहरा, गोल्डी तिवारी, जगत मार्डी, नारायण सोरेन, मिथुन चक्रवर्ती, पप्पू उपाध्याय, अभिषेक सिंह, मनोज तांती, आनंद श्रीवास्तव, भोला पांडेय, राजू मुखी, धनंजय सिंह, प्रतीक सिंह, अभय पांडेय, रूपेश आहूजा, करन कालिंदी, मनोज शर्मा, राहुल श्रीवास्तव, अक्षय शर्मा, महेश्वर दास, अशोक यादव, मोहित चौहान, विशाल हांसदा, सुधाकर लोहरा, नरेश सोय, संजीत हेंब्रम, बनारस दास, मनसा राम टुडू समेत अन्य मौजूद थे.



