जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई कुम्हारपाड़ा स्थित श्रीश्री महावीर अखंड अखाड़ा समिति में केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के लोगों ने एक बैठक की. इस बैठक में अरुण सिंह समेत तमाम लोग मौजूद थे. जुगसलाई कुम्हारपाड़ा का यह अखाड़ा करीब 200 साल से अधिक बार से उठता है. जुगसलाई का यह 1 नंबर अखाड़ा है. यहां से अखाड़ा उठने की शुरुआत हुई. लेकिन पिछले कुछ दिनों से लगातार उनको परेशान किया जा रहा है. लाइसेंसी दुर्गा प्रसाद प्रजापति ने बताया कि उनका अखाड़ा उठाने को लेकर लोग दिक्कत कर रहे है जबकि उनके घर की रिपेयरिंग का काम को भी रुकवा दिया है. (नीचे भी पढ़ें)

यह घोर समस्या है. हम लोगों ने कई बार पुलिस और प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी. अंतत: रामनवमी अखाड़ा समिति के लोगों से संपर्क किया गया. हम लोगों को न्याय मिल जाये ताकि यह अखाड़ा उठने की परंपरा को वे और उनका पूरा परिवार बरकरार रख सके. इस दौरान अखाड़ा को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन लोगों ने दिया.



