गालूडीह : गालूडीह के घुटीया में स्थित राजेंद्र विद्यालय बुधवार को नवप्रवेशित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गालूडीह थाना प्रभारी अंकु कुमार उपस्थित रहे. विद्यालय की प्रधानाचार्या खुशबु ठाकुर ने शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया. अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. प्रधानाचार्या खुशबु ठाकुर ने अपने संबोधन में बिहार एसोसिएशन के सभी सदस्यों को याद करते हुए धन्यवाद दिया. जिन्होंने मुख्य शहर जमशेदपुर से इतनी दूर इस शिक्षण संस्थान को खोलकर समाज के बहुत बड़े वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में एक द्वितीय उपहार दिया है. उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों, अनुशासन, और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला. अभिभावकों से सहयोग की अपेक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहभागिता का आवाहन करते हुए विद्यालय में संचालित होने वाली खेल, सांस्कृतिक एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दिया. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं थाना प्रभारी अंकु कुमार ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ बच्चों, अभिभावकों से पहचान बनाने के लिए नहीं है बल्कि उनके भविष्य को एक निश्चित दिशा में ले जाने के लिए पहला कदम है. कार्यक्रम में छोटे बच्चों के लिए गेम्स के स्टाल भी लगाए गए थे जिसमें अरेंज द ऑब्जेक्टस, फील द ग्लास जैसे कई खेल शामिल थे. साथ ही बच्चों के खेलने के लिए मिकी माउस और जंपिंग राइड के साथ खाने पीने के स्टाल भी लगाए गए थे. विद्यालय के सभी कक्षाओं को अलग अलग थीम में सजाया गया था.




