जमशेदपुर : जमशेदपुर के लैक्स कैपिटल के द्वारा जुगसलाई पुलिस थाना के पास बलदेव बस्तों में मुफ्त पारिवारिक आहार योजना का आरंभ किया गया है. पारिवारिक आहार योजना के माध्यम से लैक्स कैपिटल आने वाली पीढ़ियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहती हैं. कार्यक्रम मुख्य रूप से मंगला विश्वकमा से प्रेरित है जिनका गरीबों को मुफ्त में भोजन कराने का सपना था. स्वर्गीय विश्वकर्मा का 2021 में अचानक स्वर्गवास हो गया और उनके सुपुत्र देवेश ने उनकी इच्छाओं को पूरा करने की कोशिश कर रहे है. देवेश विश्वकर्मा का जन्म जमशेदपुर में हुआ और जमशेदपुर में ही पले-बढ़े और 20 वर्ष पहले भारत से लदन चले गए. कठोर परिश्रम, तप और संकल्प से उन्होंने बड़ी सफलता प्राप्त की और लैक्स कैपिटल की स्थापना की. (नीचे भी पढ़ें)

यह कंपनी यूनाइटेड किंगडम, स्विट्जरलैंड और दुबई में स्थित कार्यालयों के साथ विश्व में सबसे तेज गति से बढ़ रही है. देवेश की सोच है कि भविष्य की अगली पीढ़ी के नवयुवक इस योजना का लाभ उठाएं और आशा करते हैं कि उनसे प्रेरणा लेकर अपना लक्ष्य पूरा करें. इस कार्यक्रम में हम मुश्किल समय से गुजर रहे सभी परिवार को मुफ्त भोजन वितरित कर रहे हैं. यह कार्यक्रम पूरी तरह से मुफ़्त है.





