जमशेदपुर: जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी हलुदबनी ग्राम पंचायत और मध्य हलुदबनी ग्राम पंचायत में ज्ञान केंद्र का उद्घाटन शनिवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने फीता काट के विधिवत रूप से किया. मौके पर विधायक ने कहा कि ज्ञान केंद्र के खुलने से स्थानीय छात्र – छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने में सुविधा मिलेगी. (नीचे भी पढ़ें)

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है. मौके पर राजकुमार सिंह, पंकज सिन्हा, सगेन हांसदा, रैना पूर्ति, मुखिया सालखो सोरेन, ग्राम प्रधान हांसदा आदि उपस्थित थे.



