
जमशेदपुर : जुगसलाई के लोकप्रिय विधायक मंगल कालिंदी ने शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी हरिजन बस्ती में पथ निर्माण कार्य, जुगसलाई ट्रैफिक कॉलोनी में पेवर्स ब्लॉक पथ निर्माण कार्य और जुगसलाई नगर पालिका स्थित एमई स्कूल रोड दोसा लाइन में पथ निर्माण कार्य का उद्घाटन किया. वर्षों बाद सड़क का निर्माण होने पर ट्रैफिक कॉलोनी पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने विधायक मंगल कालिंदी का जोरदार स्वागत किया. उद्घाटन समारोह के बाद विधायक ने ट्रैफिक कॉलोनी के कई गलियों का दौरा कर लोगों की समस्याओं से अवगत हुए. इस दौरान स्थानीय लोगों ने ज्ञापन सौंपा और अन्य समस्याओं से भी विधायक को अवगत कराया जिस पर विधायक ने उपस्थित सभी लोगों को आश्वासन दिया कि बाकी बची समस्याओं का भी समाधान जल्द से जल्द करवाया जाएगा. मौके पर उपस्थित जिला परिषद सदस्य किशोर यादव ने कहा कि विधायक मंगल कालिंदी गरीब के बेटे हैं उन्हें सभी के दुख दर्द का पता है इसलिए गरीब क्षेत्रों में विकास की गंगा बहा रहे हैं. सदियों से इस सड़क का निर्माण नहीं हुआ था जो विधायक मंगल कालिंदी ने करवाया इसके लिए उनका आभार प्रकट करते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
विकास कार्य योजनाओं का उद्घाटन कर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सभी जन समस्याओं का समाधान के लिए तत्परता से कार्य करता रहूंगा और सड़कों पर जाल बिछाया जाएगा क्योंकि हेमंत सरकार पूरे झारखंड को विकास के पथ पर लाने के लिए कटिबद्ध है. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, मायावती टू डू, प्रकाश, नरेश लाल, प्रेम तिवारी, प्रदीप शर्मा, रंजन पांडे, सीताराम, शकुंतला मुखी, सरिता देवी, बबलू मुखी आदि सैकड़ों संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे.




