
रांची : झारखंड के नवनियुक्त कांग्रेस प्रभारी शनिवार को रांची पहुंचे. रांची पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. रांची पहुंचने के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने रांची के बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. बिरसा मुंडा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद अविनाश पांडेय गेस्ट हाउस गये. गेस्ट हाउस में आराम करने के बाद वो कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की. इसके बाद लगातार उनका स्वागत किया गया. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कांग्रेस के नए प्रभारी अविनाश पांडे का कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया. स्वागत कार्यक्रम में मांडर विधायक और कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के नेतृत्व में जनजातीय समुदाय के लोगों ने परंपरागत रीति-रिवाज से उनका स्वागत किया. (नीचे देखे पूरी खबर)

इस कार्यक्रम में नेता विधायकदल आलमगीर आलम, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता सह पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के प्रभारी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, झारखण्ड सरकार के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, उपनेता विधायक दल प्रदीप यादव, विधायक रामचंद्र सिंह, नमन विकसल कोंगाड़ी, भूषण बाड़ा, ममता देवी, अम्बा प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहे. कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद , रविन्द्र सिंह , केशव महतो कमलेश मानस सिन्हा संजय लाल पासवान शमशेर आलम राकेश सिन्हा डॉ राकेश किरण डॉ एम तौसीफ आभा सिन्हा डॉ मंजू कुमारी सतीश पॉल मुंजिनी ईश्वर आनंद युवा कांग्रेस के राजेश सिन्हा सनी गुंजन सिंह शकील अख्तर अंसारी अभिलाष साहू केदार पासवान आमिर हाशमी कुमार गौरव जय शंकर पाठक अमरेंद्र सिंह गीताश्री उरांव रामाश्रय प्रसाद सनी टोप्पो अमूल्य नीरज खलखो कुमार राजा , निरंजन पासवान , जगदीश साहू , मणिशंकर , प्रभात कुमार , वेदप्रकाश तिवारी , शशिभूषण राय बिनय सिन्हा दीपू अजय सिंह एवं सभी जिलाध्यक्ष गण सदस्यता अभियान के प्रभारी गण जनजागरण अभियान के संयोजक गण सहित बड़ी संख्या में पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता अपने प्रभारी एवं सह प्रभारी के स्वागत अभिनंदन को उपस्थित रहे । धन्यवाद ज्ञापन मोर्चा संगठन प्रभारी रविन्द्र सिंह ने किया कार्यक्रम की शुरूआत सेवादल मुख्य संगठक नेली नाथन ने वंदेमातरम व समापन राष्ट्रगान से किया. इस दौरान बंधु तिर्की काफी सक्रिय दिखे. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ अजय कुमार, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, जलेश्वर महतो समेत अन्य नेता भी मौजूद थे. अलग-अलग रिपोर्ट्स के मुताबिक अविनाश पांडे शनिवार को प्रदेश के कई बड़े नेताओं से मुलाकात करेंगे. विधायकों से वार्ता करेंगे. झारखंड की राजनीति में क्या चल रहा इसका अपडेट लेंगे. विधायकों की राय जानेंगे और इसके बाद कांग्रेस पार्टी में नए सिरे से जान फूंकने की कवायद शुरू होगी. कांग्रेस के सभी विधायक रांची पहुंचे हैं. सभी अपनी बात प्रभारी के पास अपनी बात रखना चाहते हैं. जमशेदपुर से भी काफी संख्या में कार्यकर्ता वहां पहुंचे हुए है, जो लगातार स्वागत कर रहे है. गौरतलब है कि हाल ही में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. उसके बाद अविनाश पांडेय को पार्टी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया था. यह उनका पहला दौरा है, लिहाजा, पूरे गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. बाद में उन्होंने रांची के एक हॉल में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. (नीचे देखे पूरी खबर)

उन्होंने कहा कि कांग्रेस काफी मजबूत है. कांग्रेस को और मजबूत बनाने पर जोर देने की जरूरत है. सबसे ज्यादा जरूरत सदस्यता बनाने की है, जो जमीनी स्तर पर कांग्रेस के लिए काम करें और कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित हो. उन्होंने कहा कि यहां सरकार अपनी है. सरकार और संगठन कैसे एक साथ मजबूती के साथ चलायी जाये, इसको लेकर भी विस्तार से बातचीत की जायेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ भी बातचीत करने के बाद रणनीति तैयार होगी. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस से कचरा साफ हो गया है. कार्यकर्ताओं के प्यार के कारण ही वे वापस आये है. सरकार कार्यकर्ताओं के भरोसे चलती है और कार्यकर्ताओं का सम्मान वापस मिलेगा और उनकी बातों को सुनकर सरकार के साथ बातचीत कर समन्वय बनाया जायेगा. वे दो दिनों तक रहकर यहां विधायकों और सभी स्तर के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे.






