जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद कचरा प्रबंधन में फिसड्डी साबित हो रही है. इसकी वजह हैँ कि परिषद द्वारा कचरा का निस्तारण करने के बजाय लोगों के लिए मुश्किल पैदा कर रहा है. उसका उदाहरण देखना है तो आप जुगसलाई नगर परिषद के कचरा डंपिंग एरिया जाकर देख ले. (नीचे देखे पूरी खबर)
वहां कचरा का पहाड़ खड़ा हो चुका है. अब तो सड़को पर जुगसलाई नगर परिषद के लोग डालकर भाग जा रहे है. इससे लोगों का महाकालेश्वर घाट आना जाना मुश्किल हो गया है. वहां से आने जाने वाले लोगों की मुश्किल के अलावा आसपास रहने वाले हजारों की आबादी परेशान है. महामारी की आशंका है. काफी दावे किये गए पर कचरा का यह डंपिंग यार्ड कभी ठीक नहीं हुआ. लाखों रूपये खर्च कर यहां कचरा का निस्तारण का मशीन लगाया गया था. लेकिन वह भी ख़राब ही रहा औऱ उसका इस्तेमाल आज तक नहीं हो पाया. हाल ही में स्वच्छता सर्वेक्षण होना है. ऐसे में जुगसलाई की रैंकिंग क्या होगी उसका अंदाजा लगाया जा सकता है.






