जमशेदपुर : आंध्र प्रदेश के एलामंचिली में सोमवार तड़के टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस ट्रेन में भीषण आग लग गई. विशाखापट्टनम से करीब 66 किलोमीटर दूर घटी इस अग्नि दुर्घटना में कम से कम एक यात्री की मौत होने की सूचना है, जबकि यात्रियों के सारे सामान भी जल कर खाक हो गए हैं. यहां पहुंचीं प्राथमिक सूचनाओं के अनुसार इस भीषण अग्नि दुर्घटना में ट्रेन की दो बोगियां जलकर कर खाक हो गई हैं. कोच की सीटें खिड़कियां यहां तक कि यात्रियों के सारे समान भी जलकर राख हो गए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेन हादसा रात करीब 12 बज कर 45 मिनट हुआ, जब ट्रेन एलामंचिली के नजदीक से गुजर रही थी. ट्रेन के पैंट्री कार से सटे B-1 और M-2 एसी कोचों से अचानक आग की लपटें उठने लगीं. इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. कई यात्री अपनी जान बचाने के लिए घबराकर ट्रेन से नीचे उतर आए. समाचार लिखे जाने तक इस हादसे में एक पैसेंजर की मौत होने की सूचना है. विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा है.






