जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना की पुलिस ने अवैध देशी पिस्तौल (कट्टा) और दो जिंदा गोली के साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है. वह पिछले दिनों ही जेल से बाहर निकला था. उस पर आरोप है कि वह बाहर आने के बाद अपने गवाहों को धमका रहा था. वह पहले से दो कांड में अभियुक्त है. अक्तूबर 2025 में भी वह आर्म्स एक्ट में ही जेल जा चुका है. जुगसलाई थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी खां के नेतृत्व में पुलिस ने सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की, जिसके बाद उसको पकड़ा गया. (नीचे भी पढ़ें)

पुलिस ने उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बताया जाता है कि बिष्टुपुर पार्वती घाट के पास एंटी क्राइम चेकिंग की जा रही थी. इसी बीच वहां से पुलिस को चकमा देकर वह भागा था. इसके बाद पुलिस ने पीछा किया और उसको पिस्तौल और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया.







