आदित्यपुर : 13 जून को जनकल्याण मोर्चा के बैनर तले एक दिवसीय धरना का असर देखा जा रहा है. 17 जून को दोनों सोसाइटी का जिंदल के पदाधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया था और गुरुवार सुबह से आदित्यपुर के सहारा गार्डन सिटी में पेयजल पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया और शाम तक पूरी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. उक्त जानकारी शशांक गांगुली और राजीव रंजन ने दी है. जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओम प्रकाश के साथ पेयजल पाइप लाइन बिछाने के मुद्दे को लेकर सहारा और सिंडिकेट के लोग भी जुड़े थे. आंदोलन को सफल बनाने में दोनों सोसाइटी के लोगों का वहां भारी संख्या में उपस्थित रहना भी एक कारण है. (नीचे भी पढ़ें)
श्री गांगुली और राजीव रंजन ने बताया सोसाइटी में पानी का एक कनेक्शन और मीटर दिया जाएगा. मैन कनेक्शन से पाइप बिछाकर पूरी सोसाइटी में अपनी आवश्यकता के अनुसार सम्प में पानी ले जाकर पानी आपूर्ति की जाएगी. आदित्या सिंडिकेट के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने कहा आंदोलन का असर है आज दोनों सोसाइटी में पाइप बिछाने की प्रक्रिया शुरू की गयी. सोसाइटी के लोगों को इससे बहुत राहत मिलेगी.







