जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई में कश्मीर में पदस्थापित सैनिक सूरज राय के साथ जुगसलाई थाना में मारपीट करने के मामले की जांच और तेज कर दिया गया है. डीआइजी मनोज रतन चौथे तमाम अधिकारियों के साथ बागबेड़ा जुगसलाई के सीमा पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया. इस दौरान यह पता करने की कोशिश की गयी कि घटना कहा घटी है और कैसे कैसे घटना हुई है. हालांकि, घटनास्थल बागबेड़ा थाना क्षेत्र पड़ता था, लेकिन घटनास्थल जुगसलाई क्षेत्र बताया गया. आसपास के लोगों ने घटनास्थल वहां होने से इनकार किया. (नीचे भी पढ़ें)

इसके बाद पुलिस की टीम आगे बढ़कर जांच की, जिसमें पाया गया कि घटनास्थल बागबेड़ा क्षेत्र में घटी है. दूसरी ओर, इस मामले में पीड़ित सैनिक के परिजनों ने जांच में डीआइजी को सीसीटीवी फुटेज भी सौंप दिया है, जो पुलिस के दावे को गलत बता रही है. इसके अलावा उन लोगों ने मांग की है कि थाना में लगे सारे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जानी चाहिए और जो सच है, उसका साथ पुलिस अधिकारियों को देना चाहिए और जुगसलाई थानेदार पर कार्रवाई की जानी चाहिए.



