जमशेदपुर: परसुडीह मेन रोड स्थित डायमंड कांच घर के मालिक 50 वर्षीय विजय पोद्दार की सोमवार दोपहर एसीपी शीट से दबकर दर्दनाक मौत हो गई. घटना के तुरंत बाद आसपास के दुकानदार वहां जुट गए और शीट हटाकर उन्हें बाहर निकाला. आनन-फानन में उन्हें खासमहल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन विजय पोद्दार को टीएमएच अस्पताल ले गए. (नीचे भी पढ़े)
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विजय पोद्दार रोज की तरह अपने कार्य में व्यस्त थे. वह गोदाम से सामान निकालने गए थे, तभी एल्यूमीनियम कंपोजिट पैनल (एसीपी शीट) का बंच उनपर आ गिरा, जिसमें वह दब गए. आसपास के दुकानदार वहां पहुंचे और उन्हें बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया. इधर, घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है. पत्नी एवं बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है. बता दें कि विजय पोद्दार टेल्को थाना अंतर्गत लक्ष्मीनगर के रहने वाले थे.



