जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की 31 जनवरी को जमशेदपुर में प्रस्तावित खतियानी जोहार यात्रा से पूर्व प्रशासन ने आज कदमा बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इसके तहत प्रशासन ने रंकिणी मंदिर से लेकर उलियान चौक तक सड़क किनारे बनी झोपड़ीनुमा दुकानों को वहां से हटवा दिया. इस दौरान जेएनएसी एवं टाटा स्टील यूआइएसएल के पदाधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे.(नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगामी 31 जनवरी को खतियानी जोहार यात्रा के क्रम में जमशेदपुर में रहेंगे. लेकिन इससे पूर्व जमशेदपुर प्रशासन ने आज कदमा क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. (नीचे भी पढ़ें)

इसके तहत कदमा रंकिणी मंदिर से लेकर उलियान चौक तक सड़क किनारे लगी झोपड़ीनुमा दुकानों को वहां से हटवा दिया. हालांकि बुलडोजर को देख दुकानदारों ने खुद ही अपने दुकानों को खाली करना शुरू कर दिया. इस दौरान वहां जेएनएसी के साथ ही टाटा स्टील यूआइएसएल के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)

बता दें कि कदमा रंकिणी मंदिर से लेकर उलियान चौक तक सड़क किनारे अधिकांश फल-सब्जियां एवं चिकन बेचने वाले अपनी दुकानें चलाते रहे हैं. प्रशासन की इस औचक कार्रवाई से ये दुकानदार अचानक बेरोजगार हो गये हैं. (नीचे भी पढ़ें)

अतिक्रमण हटाओ अभियान से प्रभावित दुकानदारों का आरोप है कि प्रशासन ने इसके लिए न तो उन्हें कोई नोटिस दी है और न ही उन्हें अपनी दुकानें हटाने के लिए समय दिया जा रहा है. अचानक दुकानें हटा दिये जाने से उनकी रोजी छिन गयी है. अब वे अपना घर कैसे चला पायेंगे.




