जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 4 निवासी रोहित सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. उसे कदमा के शास्त्रीनगर से गिरफ्तार किया गया. रोहित पर रंगदारी की मांग करने का आरोप है. (नीचे भी पढ़ें)
रोहित के खिलाफ विगत 9 फरवरी को कदमा थाने में आकाश कुंभकार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. आकाश भी शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 4 का रहने वाला है. आकाश कुंभकार ने पुलिस से रोहित सिंह द्वारा रंगदारी मांगे जाने की शिकायत की थी. कदमा थाना प्रभारी ने बताया कि रोहित सरकारी जमीन पर मकान बना रहा था. इसकी शिकायत मिलने पर कदमा पुलिस ने उसके अवैध निर्माण को तोड़ दिया था. रोहित को शक था कि आकाश कुंभकार ने उसकी मुखबिरी की है. इसी से उसने आकाश कुंभकार के घर जाकर उससे मकान तोड़े जाने का हरजाना की सूरत में रुपयों की मांग की थी.




