रांची : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने रविवार को रांची पार्टी कार्यालय में झारखंड के नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी सौदान सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साईं से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया तथा सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर काले ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नेताओं के दीर्घ संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से झारखंड में भाजपा संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी. उनके नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय से पार्टी का जनाधार और व्यापक होगा. (नीचे भी पढ़ें)
काले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव राष्ट्र सर्वोपरि के सिद्धांत और देशवासियों के कल्याण के संकल्प के साथ कार्य करती है. राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर स्थापित करना पार्टी का ध्येय है. उन्होंने विश्वास जताया कि नए नेतृत्व के मार्गदर्शन में झारखंड भाजपा इस संकल्प की पूर्ति के लिए और अधिक सक्रियता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी.





