जमशेदपुर : जमशेदपुर के श्रम विभाग ने लेबर सेस नहीं जमा करने वाली 14 बिल्डरों को नोटिस जारी किया है. श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर ने यह नोटिस जारी कर संबंधित बिल्डरों को शीघ्र सेस जमा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सेस नहीं जमा किया गया, तो विभागीय कार्रवाई होगी. निर्माण कार्यों की कुल लागत का 1 फीसदी सेस झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड को जमा करना अनिवार्य है, जिससे निबंधित मजदूरों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा सकें. अब तक मैनुअल वसूली प्रणाली में अनियमितताएं थीं, लेकिन अब श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग सेस मैनेजमेंट सिस्टम लागू कर रहा है. इसके तहत सेस की वसूली और श्रमिक कल्याण योजनाओं को ऑनलाइन किया जाएगा, जिससे विभिन्न स्तरों पर इसकी निगरानी हो सकेगी.झारखंड सरकार ने 1996 के केंद्रीय भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण अधिनियम को अपनाते हुए 2007 में नियमावली लागू की थी.इसके तहत बने कल्याण बोर्ड के पास सेस जमा होता है, जिससे निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों को लाभ दिया जाता है. (नीचे भी पढ़ें)
इन बिल्डरों को दी गयी है नोटिस :
- रॉकी कुमार, साकची हावड़ा ब्रिज के पास
- हरजीत सिंह गंभीर और जीतू कुमार, साकची हावड़ा ब्रिज के पास
- रोहित मोदी और कुशल कुमार, साकची हावड़ा ब्रिज के पास
- एनएच स्थित शारदा सिटी के आशीष कुमार घोष
- साकची बाराद्वारी टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित सिद्धि विनायक आरसी होम मेकर जॉय बनर्जी
- कदमा नाना नानी पार्क उलियान अनिलसुर पथ कैलोन ओलंपस अपार्टमेंट के सिद्धार्थ राव
- कदमा भाटिया बस्ती टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल राजेश कुमार, बबलू सिंह, पंकज सिंह
- सोनारी सीएच एरिया के किशोर सिंघानिया
- मानगो आकाश चौधरी रोड नंबर 7 के अंसारी अहमद, सुलतान अहमद
- साकची बाराद्वारी टेलीफोन एक्सचेंज के पास रहने वाले मलाई दत्ता
- साकची ठाकुरबाड़ी रोड आमबगान निवासी आशीष कुमार घोष
- गोलमुरी पंजाबी रिफ्यूजी कॉलोनी स्लैग रोड निवासी शैलेश गुप्ता
- सोनारी सीएच एरिया निवासी किशोर सिंघानिया
- सोनारी सीएच एरिया निवासी अशोक झुनझुनवाला



