बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के मधुआबेड़ा गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन बुधवार को दधि महोत्सव के साथ संपन्न हुआ. स्थानीय कीर्तन मंडली व गाजे बाजे के साथ दोपोहर को कीर्तन मंडप से पुजारी द्वारा दधि हंडी लेकर गांव का भ्रमण किया गया. फिर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए एक-एक घर में दधि हंडी को घुमाया गया. (नीचे भी पढ़े)
हंडी का शुद्ध पानी प्रत्येक घरों में और लोगों पर छिड़काव किया गया. ग्रामीणों का मानना है कि उक्त दधि हंडी का पानी छिड़काव करने से परिवार में सुख,शांति और समृद्धि बनी रहती है एवं रोग का निवारण होता है. महिलाओं ने व्रत रखकर बारी बारी से पूजा की और एक दूसरे को गुलाल लगाकर दधि उत्सव मनाया. (नीचे भी पढ़े)
इस अवसर पर भक्तों के बीच बतासा, चॉकलेट व मिठाइयां आदि का वितरण किया गया. दोपहर को हजारों भक्तों के बीच खिचड़ी प्रसाद के रूप में वितरण किया गया. इसके बाद दधि हंडी को मंडप के चारों ओर पांच बार परिक्रमा कर कीर्तन का समापन किया गया. इस कीर्तन को सफल बनाने में कमेटी के सदस्य ने अहम भूमिका निभाई.



