जमशेदपुर : बुधवार को सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष जोरदार नरेबाज़ी करते हुए प्रदर्शन किया. दरअसल ये ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें मंईयां सम्मान योजना का लाभ नहीं मिल रहा है. वैसे विगत दिनों कुछ लाभुकों को तीन माह के 7500 की राशि मिली थी. लेकिन, बड़ी संख्या में ऐसी महिला लाभुक हैं जिन्हें अब तक योजना के तहत मिलने वाली राशि नहीं मिल रही है. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि ये सैकड़ों महिलाएं कई बार इसकी जानकारी आदि लेने प्रखंड कार्यालय पहुंचती हैं, लेकिन वहां से उन्हें केवल आश्वासन मिलता है, योजना की राशि नहीं मिलती. इस प्रदर्शन में शामिल महिलाएं राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोशित दिखीं. उन्होंने कहा कि अगर सरकार को योजना चलानी है तो सभी लाभुकों को योजना का लाभ दे, अन्यथा योजना को बंद कर दे.



