जमशेदपुर : झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश तिवारी ने पिस्तौल और रायफल और गोलियों की बिष्टुपुर थाना के सामने स्थित दुकान एटी दॉ एंड कंपनी प्रबंधन के खिलाफ सोनारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. श्री तिवारी ने कहा कि विगत नवंबर 2025 में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के दौरान आचार संहिता लागू होने के आलोक में विभिन्न लाइसेंस धारकों ने अपना हथियार एटी दॉ एंड कंपनी, जो गन दुकानदार हैं, वहां अपना हथियार जमा कराया था. आचार संहिता खत्म होने के बाद जब लाइसेंसधारक अपने हथियारों को दुकान से वापस लेने के लिए गए, तो दुकान बंद पाया गया एवं उस पर नोटिस लगाया गया था कि दुकानदार बीमार होने के कारण जमशेदपुर शहर से बाहर हैं. (नीचे भी पढ़ें)
लेकिन चार-पांच महीने बीत जाने के बाद भी दुकानदार का कोई अता-पता नहीं है. दुकानदार लापता है. ना ही अपने मोबाइल पर किसी व्यक्ति का फोन उठाता है. ऐसे में लापता दुकानदार की खोजबीन करने के लिए श्री तिवारी ने सोनारी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. श्री तिवारी ने कहा कि इस मुद्दे पर जल्द एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से मिलकर लाइसेंस धारकों के हथियार को इस दुकान से मुक्त करने की मांग करेगा.



