जमशेदपुर : लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322। (रीजन 1) के तत्वावधान में सोमवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित यूनाइटेड क्लब के ग्रैंड हॉल में लायंस क्लब के रीजन चेयरपर्सन भरत सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम ‘‘ज्ञानोदय’’ का भव्य आयोजन किया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए क्लब अध्यक्षों, सचिवों और कोषाध्यक्षों को उनके संगठनात्मक दायित्वों और सेवा कार्यों की बारीकियों से अवगत कराना था. कार्यक्रम का कुशल संचालन संयुक्त कैबिनेट सचिव लायन सारिका सिंह ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन भरत सिंह द्वारा बैठक की घोषणा के साथ हुई. इसके बाद जोन चेयरपर्सन डॉ. अशोक दास द्वारा ध्वज वंदन और लायन नेहा चौधरी द्वारा ईश्वर वंदना की गई. वैश्विक शांति के लिए एक मिनट का मौन रखने के बाद अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कार्यक्रम की शुरूआत की गई. इसके बाद भरत सिंह ने आए हुए अतिथियों को षोल पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. (नीचे भी पढ़े)

रीजन चेयरपर्सन लायन भरत सिंह ने स्वागत भाषण देकर सभी का उत्साह बढ़ाया, जिसके बाद डिस्ट्रिक्ट गवर्नर (इलेक्टेड) लायन सुभ्रा मजूमदार ने ‘‘ज्ञानोदय’’ की परिभाषा समझाते हुए कार्यक्रम को आगे बढाया. जीएलटी कोऑर्डिनेटर लायन राहुल वर्मा ने प्रशिक्षण फैकल्टी का परिचय कराया. मुख्य प्रशिक्षण सत्रों में लायन राहुल वर्मा ने प्रेसिडेंट, लायन सिद्धार्थ मजूमदार ने सेक्रेटरी और लायन दीपक चौबे ने ट्रेजरर को उनके पदों की जिम्मेदारियों व वित्तीय प्रबंधन की ट्रेनिंग दी. इस दौरान लायंस क्लब के रीजन 1 से कुल 18 क्लबों के नए पदाधिकारी और सदस्यों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस क्लब की जोन बी की चेयरपर्सन एमजेएफ लायन सुचित्रा रूंगटा का विषेश योगदान रहा. साथ ही, लायन गणेश सिंह, लायन प्रकाश अरोड़ा और लायन दिनेश पुरी ने सदस्यता वृद्धि, सेवा कार्यों के महत्व और प्रभावी बैठकें आयोजित करने के गुण सिखाए. अंतिम सत्र में विशिष्ट पदाधिकारियों के संबोधन के बाद ओपन हाउस में शंकाओं का समाधान किया गया. समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र व मोमेंटो बांटे गए. जोन चेयरमैन डॉ. एस. के. रॉय के धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ.







