• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, November 13, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur literature utsav : प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026 का दूसरा दिन किताबों के दुनिया के साथ साथ ग्रामीण व आदिवासी विमर्श के नाम रहा, विभिन्न सत्रों के गंभीर विर्मश के पश्चात अंतिम सत्र में नीलोत्पल मृणाल के कविता की पंक्तियों में डूबे-उतराये दर्शक

January 10, 2026
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : देश के कई हिस्सों से आए साहित्यकारों और सुदूर क्षेत्रों से आए साहित्य प्रेमी और युवा श्रोताओं से भरे जमशेदपुर के बिष्टुपुर गोपाल मैदान के सभागार में प्रथम पूर्वी सिंहभूम साहित्य उत्सव 2026 के द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र की शुरुआत लाइब्रेरी मैन संजय कच्छप की किताबों, पुस्तकालयों को लेकर चलाई जा रही मुहिम, समुदाय के प्रति उत्तरदायित्व, जीवन-संघर्ष और जीवन उद्देश्यों को लेकर यदुवंश प्रणय से बातचीत से हुई. उन्होंने पहले पुस्तकालय खुलने की कठिनाई, समुदाय का उसको लेकर अविश्वास से लेकर आज झारखंड में 60 पुस्तकालय खुलने तक की यात्रा, किताबों के साथ ही वहां उपलब्ध डिजिटल सूचनाएं झारखंड के सुदूर क्षेत्रों में आज किस तरह लोगों की सोच, शैक्षणिक स्तर और जीवनशैली बदलने के जनांदोलन का रूप ले रहा है इसपर प्रकाश डाला. आज के विभिन्न सत्रों में महादेव टोप्टो, प्रेमचंद उरांव, शिवशंकर उरांव, विनीत कुमर भगत, पद्मश्री पुष्पेश पंत, चंद्रहास चौधरी, डॉ सुरिंदर सिंह जोधका, अनुकृति उपाध्याय, अक्षय बहिबाला, शताब्दी मिश्रा, सौरभ रॉय, नीलोत्पल मृणाल ने अपनी बातें रखी. दूसरे सत्र में कुडुख भाषा पर साहित्य चर्चा हुई जिसमें महादेव टोप्पो, प्रेमचंद उरांव, शिव शंकर उरांव और विनीत कुमार भगत ने भाग लिया. महादेव टोप्पो ने कहा कि कोई भी भाषा छोटी नहीं होती है. (नीचे भी पढ़े)

भले ही यूनेस्को ने कुडुख भाषा को विलुप्त प्राय भाषा की सूची में रखा हो लेकिन जिस तरह भाषा को लेकर युवाओं में उत्साह है यह भाषा विलुप्त नहीं होगी. उन्होंने अपने पुराने अभियान वाक्य कलम, कूची और कैमरा के साथ कंप्यूटर और कृषि को जोड़ते हुए इनके महत्व को विस्तार से समझाया. उन्होंने कहा कि किसी भी समुदाय की सभ्यता और संस्कृति को बचाने के लिए इन पर काम करना जरूरी है. प्रेमचंद उरांव ने सीबीएसई में जनजातीय भाषाओं को लैंग्वेज कोड देने की मांग की. उन्होंने कहा कि जब तक भाषा को रोजगार से नहीं जोड़ा जाएगा, तब तक भाषा नहीं बचेगी. उन्होंने शिक्षकों को आह्वान किया कि रेल परीक्षा में भी जनजातीय भाषा में प्रश्न पत्र बनाने की कोशिश करें. डॉ विनीत भगत ने टीम धुमकुडिया के प्रयासों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि भले ही यह शब्द कुडुख भाषा की है लेकिन इसका उद्देश्य सभी जनजातीय समुदायों को एक मंच पर लाना है और उनका विकास करना है. परिचर्चा का संचालन शिव शंकर उरांव ने किया. इस सत्र में पुष्पेश पंत ने कहा कि भूख को तृप्ति देने के लिए हर आदमी की अपनी रोटी होती है. चंद्रहास चौधरी से स्वाद के इतिहास पर बातचीत करते हुए पुष्पेश पंत ने ऐतिहासिक प्रमाणों, दर्शन और समसामयिक समस्याओं से भोजन के संदर्भ को जोड़ते हुए कार्बनिक खाद्य सामग्रियों के नाम पर ग्लोबल कंपनियों द्वारा परोसे जा रहे मंहगे खाद्य सामग्रियों के षड्यंत्र से बचने और पुरानी खेती और खाद्य व्यवस्था की ओर लौटने की जरूरत पर बल दिया. बहुत ही बेबाकी से इतिहास, साहित्य और स्वाद का अनूठा संगम श्रोताओं को चखाते हुए उन्होंने कहा कि भोजन की विभिन्नताओं और स्वाद के स्तर पर झारखंड एक ही समय में इतिहास और वर्तमान के कई कालखंडों में जी रहा है. झारखंड का भोजन का खजाना रगड़ा, फुटका, खुकरी जैसे कई तरह के मशरूम, जनजातीय क्षेत्रों में सूखी पत्तियों से बनाए जाने वाले अनेकों तरह के सूप, यहां के जंगलों में पैदा अनेकों तरह के मसाले, महुआ का हलवा अचार चटनी मुरब्बा जैसे कई जनजातीय व्यंजन हैं जिन्हें सहेजने और इस विरासत को मिलावटी प्रभावों से बचाते हुए आगे की पीढ़ी तक ले जाने की जरूरत है. (नीचे भी पढ़े)

वर्तमान डिजिटल परिप्रेक्ष्य में फूड ब्लॉगिंग को करियर के रूप में अपना रहे युवाओं के बारे में बाते करते हुए कहा कि स्वाद के साथ-साथ भोजन के इतिहास, काल, परिवेश,उत्पत्ति और बनाने के तरीकों की जानकारी फूड ब्लॉगिंग को और भी गहरी और अर्थवान बना सकती है. चौथे सत्र में पुस्तकों की यात्रा विषय पर शताब्दी मिश्रा, सुरिन्द्र सिंह जोधका, चंद्रहास चौधरी, अनुकृति उपाध्याय,अक्षय बाहिवाला ने चर्चा की. परिचर्चा में चंद्रहास चौधरी ने कहा कि कुछ लोग किताब की तरह होते हैं. निजी पुस्तकालय एक तरह की आत्मकथा होती है. सफलता के लिए पुस्तकालय का होना जरूरी है. यह मानव सभ्यता के बंधुत्व का अहसास दिलाता है. सुरिंदर सिंह जोधका ने कहा कि किताबें इंसानियत का इतिहास है किताबों में कई पड़ाव होते हैं किताब की जिंदगी किताब से पहले शुरू हो जाती है. किताबों के जरिए ही है समाज को हम चला सकते हैं, किताबों का इतिहास इंसानियत से जुड़ा है. अनुकृति उपाध्याय ने कहा कि किताबें रोटी की तरह जरूरी है, किताबों से मन पोषित होता है. किताबों के बीच रहना एक अलग अनुभव है. हर शब्द में शक्ति है। पुस्तकों से हममें चेतना आती है. शताब्दी मिश्रा ने कहा कि अभी भी कई लोग हैं जिन तक पुस्तकों की पहुंच नहीं है इसलिए वे 12 साल से मोबाइल बुक स्टोर चला रही हैं. उन्होंने लोगों से सवाल किया कि आपके आसपास हर चीज की दुकानें होती हैं. किताबों की दुकान क्यों नहीं है. अक्षय बहिबाला ने तो कहा हम स्कॉटलैंड का शराब गांव-गांव तक पहुंचा सकते हैं लेकिन किताबें नहीं. उन्होंने इस तरह के उत्सव को गांव-गांव तक ले जाने की आवश्यकता बताई. पांचवें सत्र में जाति,वर्ग एवं समकालीन भारत में गांव पर सौरव रॉय एवं डॉ सुरिन्दर सिंह जोधका के बीच चर्चा हुई. गांव और शहर में हमेशा एक दूसरे पर निर्भरता रही है. उन्होंने हर स्तर पर असमानता को सबसे बड़ी समस्या बताया. उन्होंने गांधी और अंबेडकर का उदाहरण देते हुए विकासवाद को समझाया. उन्होंने कहा कि लोकल विस्डम का विश्वास करना जरूरी है. सौरव रॉय ने कहा कि धरती की सबसे जटिल समस्याओं का उत्तर हमारे जनजातीय लोगों के पास हैं। इसलिए उनके साथ संवाद जरूरी है. सातवें सत्र के पहले हृयू विंग की नीतू दूबे ने ग्लिटर आर्ट को प्रदर्शित किया. नीलोत्पल मृणाल की कविताई पंक्तियों में दर्शक पूरी तरह डूबते-उतराते नजर आए. (नीचे भी पढ़े)

उनकी रचनाओं ने युवाओं, किसानों से लेकर देश-विदेश के समसामयिक विषयों तक को सहजता और संवेदनशीलता के साथ छुआ. कभी व्यंग्य तो कभी गहन भावनाओं के माध्यम से उन्होंने श्रोताओं को गुदगुदाया भी और झकझोरा भी, जिससे सभागार में विचार, संवेदना और संवाद की एक जीवंत लहर महसूस की गई. उन्होने कहा कि झारखंड का इतिहास संघर्ष का रहा है और नागरिकों का संघर्ष वहां से शुरू होता है जब सत्ता लोगों से जीवन जीने वाले आयामों को कठिन बना देती है. जहां प्रकृति, इंसानियत और पूंजीवाद के बीच तालमेल नहीं बैठता. नई पीढ़ी से सशक्त संवाद स्थापित करना बेहद जरूरी है. आलोचना करने से डरना नहीं चाहिए, वही आलोचना सुनने में बुरा नहीं लगना चाहिए. लेखन में संस्कृति, साहस और संघर्ष की बात होनी ही चाहिए. यह लेखन और जीवन की सबसे जरूरी तीन बातें है. जो काम प्रशासन और सरकार से छूट जाता है, वही बात करना साहित्यकार और पत्रकार का काम है, दायित्व है क्योंकि जो काम हो रहा है, वह तो होर्डिंग और विज्ञापन लगाकर बताया ही जाता है जो नहीं हो रहा उसको बचाना हमारा काम है. दूसरे दिन का समापन सांस्कृतिक संध्या से हुई जहां कस्तूरबा विद्यालय की छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति, पाईका और जनजातीय नृत्यों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया.

Related Posts

Tata sons vs tata trust : टाटा ट्रस्ट को टाटा संस का दो टूक, चंद्रशेखरन की नियुक्ति वाली मीटिंग का नहीं देंगे ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग, नोएल टाटा को भेजा जवाब के बाद तल्खी फिर सार्वजनिक
कारपोरेट व यूनियन

Tata sons vs tata trust : टाटा ट्रस्ट को टाटा संस का दो टूक, चंद्रशेखरन की नियुक्ति वाली मीटिंग का नहीं देंगे ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग, नोएल टाटा को भेजा जवाब के बाद तल्खी फिर सार्वजनिक

November 13, 2026
Jamshedpur surya mandir : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, गायिका करीना पांडेय छठ का गायेंगे गीत
खबर

Jamshedpur chhath preparations छठ महापर्व के अवसर पर लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया सूप व अन्य पूजन सामग्री का वितरण
खबर

Jamshedpur chhath preparations छठ महापर्व के अवसर पर लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया सूप व अन्य पूजन सामग्री का वितरण

November 13, 2026
Next Post
jharkhand bjp election : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का होगा चुनाव, जुएल उरांव बने चुनाव अधिकारी

jharkhand bjp election : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का होगा चुनाव, जुएल उरांव बने चुनाव अधिकारी

Tata motors badminton tournament- टाटा मोटर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में सफ़ारी रॉयल्स और प्राइमा चैलेंजर्स ने जीता फाइनल, रूथ पर्किन्स और एपी नाग को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब

Tata motors badminton tournament- टाटा मोटर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में सफ़ारी रॉयल्स और प्राइमा चैलेंजर्स ने जीता फाइनल, रूथ पर्किन्स और एपी नाग को मिला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब

Horoscope Know Your Day sunday 11th January 2026 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 11 जनवरी 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Jamshedpur chhath preparations छठ महापर्व के अवसर पर लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया सूप व अन्य पूजन सामग्री का वितरण

Jamshedpur chhath preparations छठ महापर्व के अवसर पर लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया सूप व अन्य पूजन सामग्री का वितरण

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर शुक्रवार को लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में सामाजिक संस्था 'कोशिश...

Jamshedpur mla distribute sarees in chhath vratees : वॉइस ऑफ जमशेदपुर ने छठ व्रतियों में बांटी निःशुल्क साड़ियां, मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू ने व्रतियों में बांटीं सामग्रियां

Jamshedpur mla distribute sarees in chhath vratees : वॉइस ऑफ जमशेदपुर ने छठ व्रतियों में बांटी निःशुल्क साड़ियां, मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू ने व्रतियों में बांटीं सामग्रियां

by Team Sharp Bharat D
November 13, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ के शुभ अवसर पर आज बारीडीह स्थित बागुनहातु काली मंदिर में संस्था वॉइस...

Jamshedpur rupees & ornaments from bag stolen : छठ की खरीदारी करने बाजार पहुंची महिला को चोरों ने बनाया निशाना, थैले से उड़ाया नकदी और सोने के जेवर लेकर हुए फरार

Jamshedpur rupees & ornaments from bag stolen : छठ की खरीदारी करने बाजार पहुंची महिला को चोरों ने बनाया निशाना, थैले से उड़ाया नकदी और सोने के जेवर लेकर हुए फरार

by Team Sharp Bharat D
November 13, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के बीच बाजारों में चोरों और उचक्कों की सक्रियता ने लोगों...

jamshedpur education department meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक, विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश

jamshedpur education department meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक, विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित...

SSP inspects azadnagar ps : एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने आजादनगर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिये निर्देश

SSP inspects azadnagar ps : एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने आजादनगर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिये निर्देश

by Team Sharp Bharat D
November 13, 2026

जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब ने शुक्रवार, 13 नवंबर को आजादनगर थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण...

jamshedpur jumbo akhada helping hand : छठ व्रतियों की सेवा में जुटी जंबू अखाड़ा समिति, सूप एवं पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

jamshedpur jumbo akhada helping hand : छठ व्रतियों की सेवा में जुटी जंबू अखाड़ा समिति, सूप एवं पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर : लोकआस्था, पवित्रता एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जमशेदपुर...

Tata Steel Samvaad 13th edition : 2,500 जनजातीय आवाज़ें, 353 समुदाय, एक साझा संकल्प, टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रमुख जनजातीय सम्मेलन ‘संवाद’ का 13वां संस्करण 15 से 19 नवंबर तक जमशेदपुर में, तैयारी पूरी

Tata Steel Samvaad 13th edition : 2,500 जनजातीय आवाज़ें, 353 समुदाय, एक साझा संकल्प, टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रमुख जनजातीय सम्मेलन ‘संवाद’ का 13वां संस्करण 15 से 19 नवंबर तक जमशेदपुर में, तैयारी पूरी

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन का प्रमुख जनजातीय सम्मेलन ‘संवाद’ का 13वां संस्करण 15 से 19 नवंबर तक जमशेदपुर के...

jamshedpur chath : छठ महापर्व पर कांग्रेस ने किया नि:शुल्क चुल्हा व साड़ी वितरण, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में हुआ पावन काम

jamshedpur chath : छठ महापर्व पर कांग्रेस ने किया नि:शुल्क चुल्हा व साड़ी वितरण, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सोनकर के नेतृत्व में हुआ पावन काम

by Team Sharp Bharat K
November 13, 2026

जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर झारखंड प्रदेश महासचिव धर्मेन्द्र सोनकर ने अपने कदमा शास्त्रीनगर स्थित आवासीय कार्यालय...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur chhath preparations छठ महापर्व के अवसर पर लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने किया सूप व अन्य पूजन सामग्री का वितरण

Jamshedpur mla distribute sarees in chhath vratees : वॉइस ऑफ जमशेदपुर ने छठ व्रतियों में बांटी निःशुल्क साड़ियां, मुख्य अतिथि विधायक पूर्णिमा साहू ने व्रतियों में बांटीं सामग्रियां

Jamshedpur rupees & ornaments from bag stolen : छठ की खरीदारी करने बाजार पहुंची महिला को चोरों ने बनाया निशाना, थैले से उड़ाया नकदी और सोने के जेवर लेकर हुए फरार

jamshedpur education department meeting : जमशेदपुर के उपायुक्त ने की शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक, विद्यार्थियों की उपस्थिति में सुधार, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए गए निर्देश

SSP inspects azadnagar ps : एसएसपी डॉ एहतेशाम वकारिब ने आजादनगर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिये निर्देश

jamshedpur jumbo akhada helping hand : छठ व्रतियों की सेवा में जुटी जंबू अखाड़ा समिति, सूप एवं पूजन सामग्री का किया निःशुल्क वितरण

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News