जमशेदपुर: अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा का रविवार को जमशेदपुर के बिष्टुपुर क्लब हाउस में वार्षिक सम्मेलन प्रतिभा सम्मान समारोह, परिचय सम्मेलन सह वनभोज का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम समाज में आपसी परिचय, एकता, सहयोग और सांस्कृतिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसे समाज के सभी वर्गों का भरपूर समर्थन एवं सहभागिता रही.कार्यक्रम का मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभू सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन एवं उद्घाटन के साथ किया गया. उन्होंने समाज की एकजुटता, युवाओं की सक्रिय भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए ऐसे आयोजनों को समय की मांग बताया.कार्यक्रम के दौरान मनोरंजन एवं सहभागिता के लिए विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया. प्रतिभा छात्राओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया, बच्चों के लिए इन-आउट खेल, महिलाओं के लिए पानी की बोतल से संबंधित खेल तथा पुरुष वर्ग के लिए भी रोचक खेल आयोजित किए गए, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य रहा, जिसने उपस्थित जनसमूह का मनमोह लिया और कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया.(नीचे भी पढ़े)
वनभोज के दौरान सभी परिवारों ने आपसी मेल-जोल के साथ भोजन का आनंद लिया. इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं महिलाओं के बीच संवाद और परिचय का अवसर भी प्राप्त हुआ, जिससे संगठनात्मक मजबूती और आपसी भाईचारा और सुदृढ़ हुआ.कार्यक्रम को सफल बनाने में महासभा के संस्थापक एवं केंद्रीय महासचिव राजकुमार सिंह लोधी, संस्थापक रिपेंद्र कुमार सिंह, संरक्षक किशन लाल वर्मा, अध्यक्ष भुनेश्वर राय, महासचिव ज्वाला सिंह लोधी, सचिव अवध राम, संगठन मंत्री हृदयानंद वर्मा, कोषाध्यक्ष जे. शिवकुमार, राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष श्रीमती विनीता सिंह, महिला अध्यक्ष श्रीमती संगीता लोधी, महिला महासचिव श्रीमती लक्ष्मी लोधी, युवा अध्यक्ष कमल प्रसाद, युवा महासचिव परमेश्वर जंघेल सहित कार्यकारिणी के सभी महिला एवं पुरुष सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया गया.इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संचालन राजकुमार सिंह लोधी द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन संगठन सचिव हृदय नंद वर्मा द्वारा किया गया.















