जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के रिपीट कॉलोनी निवासी सिंधु किस्कू से डिमना लेक में मॉर्निंग वॉक करते वक्त मोबाइल की छिनतई हो गयी थी. इसके अलावा डिमना लेक में ही राकेश किस्कू और राम बहादूर शर्मा नामक व्यक्तियों से भी 16 जून को मोबाइल की छिनतई की घटना घटी थी. इस कांड में शामिल तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफतार कर लिया है. पकड़े गये सारे लोगों के पास से कांड करते वक्त जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था, वह गाड़ी भी जब्त कर लिया गया है और मोबाइल को भी बरामद किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
पकड़े गये अपराझियों में उलीडीह अर्जुन निवास जनता पथ शंकोसाई के रहने वाले भोला महतो उर्फ अंकुश बॉक्सर उर्फ तृषांत उर्फ बॉक्सर, शंकोसाई रोड नंबर 5 निवासी संदीप सिंह उर्फ मंत्री जी उर्फ बाबू साहेब उर्फ साहेब उर्फ सरकार उर्फ बोकराध और शंकोसाई रोड नंबर 5 निवासी हर्ष कुमार उर्फ अभिनव राज उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है. बोड़ाम थाना प्रभारी धनंजय बैठा समेत अन्य अधिकारियों की टीम ने इस कांड का उदभेदन किया है.



