जादूगोड़ा : भीषण गर्मी व मानसून की बेरुखी के कारण आसनबनी लैंपस के धान अधिप्राप्ति केंद्र पर सन्नाटा पसरा हुआ है. आलम यह है कि बीते एक पखवाड़े में मात्र आठ क्विंटल धान बीज की बिक्री हुई है व मात्र 13-14किसानों ने ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर धान बीज का उठाव किया है. (नीचे भी पढ़ें)
इस बाबत लैंप्स के सचिव मणींद्र महतो ने कहा कि इस लैंपस के हिस्से 43. 50 क्विंटल धान मिला था, जिसमें 35 .75 क्विंटल धान बीज बचा हुआ है. बारिश के अभाव में किसान धान बीज की खरीददारी में रुचि नहीं ले रहे हैं. ऐसी स्थिति वर्षों बाद आई है. किसान इंद्र देवता की ओर टकटकी लगाए बैठे हैं कि इंद्र देवता बरसें व किसान खेतों का रुख करें. बहरहाल, देखना यह है कि इंद्र देवता कब बरसते हैं और धान बीज की बिक्री में इजाफा हो पाता है, यह गौर करने वाली बात होगी.




