
जमशेदपुर : जमशेदपुर के प्रख्यात चिकित्सक ब्रिगेडियर डॉक्टर पाल सिंह का ह्रदय गति रुक जाने से निधन हो गया. वे 83 वर्ष के थे. वे अपने पीछे पत्नी अवतार कौर, दो पुत्र जसप्रीत सिंह और संदीप सिंह एवं भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व सचिव डॉ मृत्युंजय सिंह ने शोक जताया है और कहा है कि उनके जाने से चिकित्सा जगत में एक युग का अंत हो गया है. उनके बताये हुए मार्ग पर चलकर जनता की सेवा करना हम सबका परम धर्म बना रहेगा. स्वर्गीय डॉ पालन सिंह औरंगदार में अपने बेटे के साथ रहते थे. उनको कोरोना नहीं था, लेकिन कई अन्य बीमारियों से ग्रसित थे, जिसका इलाज चल रहा था.




