
जमशेदपुर : जमशेदपुर के प्रख्यात चिकित्सक महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर डॉ काशी नाथ शर्मा का हृदयगति रुकने से 24 दिसंबर को देहांत हो गया. जमशेदपुर में प्रथम एक्सरे क्लीनिक डॉ काशी नाथ शर्मा ने ही खोला था. दुनिया में जब एक्सरे की शुरुआत हुई थी तो निजी तौर पर एक्सरे को लाने वाले डॉ शर्मा ही थे. डॉ शर्मा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके परिवार में पत्नी एवं तीन पुत्रों में डॉ विवेक शर्मा, अधिवक्ता विशाल शर्मा एवं विक्रम शर्मा शामिल हैं. जमशेदपुर के प्रख्यात चिकित्सक डॉ अजय मिश्रा सहित जमशेदपुर के अन्य डॉक्टरों ने शोक प्रकट किया है.











