जमशेदपुर : आजाद नगर थाना परिसर में कुछ लोगों ने एक महिला और उसके बेटे को मारपीट कर जख्मी कर दिया. युवक को बचाने आई उसकी मां को थाने में भी पीटा गया. जिस युवक को पीटा गया है, उसका नाम सज्जाद सोनू है. (नीचे भी पढ़ें)
सज्जाद के भाई ने बताया कि वे लोग और पुरुलिया रोड में दुकान लगाते हैं. वहीं इफ्तिखार भी दुकान लगाने आया. इफ्तेखार सज्जाद सोनू के भाई की जगह पर दुकान लगाने लगा, जिसको लेकर दोनों में बहस होने लगी. इसी बीच सज्जाद भी वहां पहुंच गया. लेकिन इफ्तिखार और उसके साथियों ने सज्जाद एवं उसके भाई, दोनों को मारपीट कर जख्मी कर दिया.(नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद सज्जाद को लेकर उसकी मां और भाई आजादनगर थाना पहुंचे तो सज्जाद एवं उसकी मां के साथ थाने में भी मारपीट की गई. पुलिस फिलहाल बीच-बचाव कर मामला शांत कराया. पुलिस ने घायल सज्जाद सोनू और उसकी मां का एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया.(नीचे भी पढ़ें)
दूसरी तरफ, इफ्तिखार का आरोप है कि सज्जाद सोनू उससे रंगदारी की मांग कर रहा था. उसका कहना है कि सज्जाद सोनू कुछ महीने पहले ही जेल से छूट कर आया है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है.



