जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 13 में बीती रात एक तेज रफ्तार डिजायर कार ने घर की दीवार को टक्कर मार दी. यह घर फातिमा खातून नामक महिला का है. इस टक्कर से फातिमा खातून की घर की दीवार क्षतिग्रस्त हो गयी है. गाड़ी भी वहीं खड़ी है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और ड्राइवर को हिरासत में लेकर मानगो थाना चली गई. ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है. बताते हैं कि ड्राइवर नशे की हालत में था. पुलिस ने कहा था कि डिजायर कार को रास्ते से हटा दिया जाएगा. लेकिन अभी भी क्षतिग्रस्त डिजायर कार रोड नंबर 13 में ही घटनास्थल पर खड़ी है इससे आवागमन बाधित हो रहा है. बुधवार की सुबह इस सड़क से निकल रहा है. एक ट्रैक्टर नाले में धंस गया. इससे पैदल जाने में भी लोगों को दिक्कत हो रही है और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.



