जमशेदपुर : जमशेदपुर के कांग्रेस से निष्कासित नेता फिरोज खान ने अपने पुराने मित्र और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ जबरदस्त हमला बोला है. मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के पद पर चुनाव लड़ने वाली जेबा खान के पति और कांग्रेस के पूर्व नेता फिरोज खान ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के वोटरों को ठगने का काम बन्ना गुप्ता ने किया है. उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि बन्ना गुप्ता और सरयू राय ने संयुक्त रुप से उपमेयर का चुनाव में राहुल सिंह कश्यप को जीताया है. (नीचे भी पढ़ें)
यह मीडिया ने साबित कर दिया है. वहीं, बन्ना गुप्ता ने वादा किया था कि उपमेयर का चुनाव में मुसलिम समुदाय के किसी वार्ड सदस्य को उम्मीदवार बनायेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और 22 वोट अकेले राहुल सिंह कश्यप को दिलाने का काम किया जबकि मुसलिम समुदाय के उम्मीदवार की मदद नहीं की. उन्होंने मुसलिम समुदाय के मतदाताओं से अपील की है कि वे लोग एकजुट रहे और बन्ना गुप्ता के झांसे में नहीं आये.



