
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर पीडी बागान के पास बुधवार की देर रात को एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. वहीं दो युवक चाकुलिया के मोहित महतो और सन्नी यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम रेफर कर दिया गया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मिली जानकारी के मुताबिक तीनों युवक कार संख्या जेएच 05ईई 9903 पर सवार होकर चाकुलिया से धालभूमगढ़ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कार ने सड़क के किनारे खड़े पुआल से लदे ट्रैक्टर संख्या जेएच- 22 एफ 1986 के पीछे टक्कर मार दी. इस घटना के बाद मौके पर ही कार सवार एक युवक की मौत हो गई. (नीचे देखे पूरी खबर)

आसपास के ग्रामीणों द्वारा दोनों घायल युवकों को मोटर साइकिल से चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम रेफर कर दिया गया. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है.




