जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो नगर विकास समिति की ओर से फिरोज खान के नेतृत्व में मानगो नगर निगम के आयुक्त को आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. इन मांगों को 15 दिन के भीतर पूरा करने की मांग की गयी. अन्यथा समर्थकों ने गांधी जी के प्रतिमा के सामने धरना देने की बात कहीं है. उन्होंने साफ कहा है कि यदि उनकी मांगे पूरी हुई तो वे आयुक्त को गुलदस्ता भेंट करेंगे नहीं अन्यथा आंदोलन के लिए बाध्य होंगे. ज्ञापन सौंपने में कमेटी के सदस्य मौजूद रहे.




