चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत अंतर विद्यालय दीवार चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई. चाकुलिया नगर पंचायत कार्यालय परिसर में नगर पंचायत क्षेत्र के तमाम स्कूलों के विद्यार्थियों ने चित्रांकन प्रतियोगिता में भाग लिया. प्रतियोगिता में मॉडल स्कूल, मॉडल कॉन्वेंट हाई स्कूल, कस्तूरबा बालिका विद्यालय, केएनजे हाई स्कूल के विद्यार्थियों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित हुई. मौके पर नगर प्रबंधक अनंत कुमार खलखो, प्रभात मिंज समेत अन्य उपस्थित रहे.




