जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के डिमना डिवाइडर पर रविवार रात जिला प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया था. बुलडोजर चलाकर डिवाइडर में मौजूद सभी दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया था. जिन दुकानदारों की दुकानें ध्वस्त की गई हैं, वह दुकानदार दो दिन से धरने पर बैठे हुए हैं. यह दुकानदार दूसरे दिन मंगलवार को भी मुंशी मोहल्ला में धरने पर बैठे हुए हैं. दुकानदारों की मांग है कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मौके पर आएं और उन्हें इंसाफ दिलाएं. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
एक सब्जी विक्रेता कल्पना ने बताया कि वह जिला प्रशासन के अधिकारियों से गिड़गिड़ा रही थी. एक दिन की मोहलत दे दीजिए. वह अपनी दुकानें हटा लेंगे. लेकिन, उन्हें मोहलत नहीं दी गई. मानगो नगर निगम भी कुछ नहीं कर रहा है. मानगो नगर निगम के विशेष पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव दुकानदारों से कहते हैं कि वर्कर्स कॉलेज के पास जो दुकानें बनी हैं, वहां जाकर दुकान खोलिए. लेकिन वहां कोई सुविधा नहीं है.











