
जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश नेतृत्व ने जमशेदपुर महानगर कमेटी को भंग कर दिया है. कमेटी को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू के निर्देश से भंग किया गया है. इसके साथ ही नये महानगर अध्यक्ष को लेकर विचार-विमर्श चल रहा है. पार्टी के प्रदेश महासचिव अंजली सिंह ने कहा है कि संगठन विस्तार और इसकी मजबूती को बरकरार रखने और हमेशा मजबूत बनाने को लेकर पार्टी के लोग हमेशा तत्पर रहे हैं. लेकिन पार्टी की मर्यादा और संविधान की बात को ध्यान में रख कर यह आदेश जारी किया गया है. उन्होंने बताया है कि पार्टी के नये जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष पर जल्द ही निर्णय लिया जायेगा.
[metaslider id=15963 cssclass=””]








