जमशेदपुर: बुधवार को कपाली ताज़नगर निवासी शेख अफ़रोज़ का शव डिमना लेक से बरामद किया गया. आपको बता दें कि शेख अफ़रोज़ 22 मार्च को अपने घर से एसी का काम में जाने का बात बोलकर निकला था, जिसके बाद वह घर नहीं लौटा. इस बीच 23 मार्च को उसकी काला रंग की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या जेएचO5डीसी-8485, मोबाइल फोन और टी शर्ट बोडाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक में मिला. परिजनों ने बोड़ाम थाना में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया था. (नीचे भी पढ़ें)

इस सम्बन्ध में परिजन शेख मुमताज़ द्वारा बताया गया कि वह लोग रोज़ डिमना लेक मो अफ़रोज़ को ढूंढ़ते आते थे. आज भी वह ढूंढ़ते हुए डिमना लेक आए तो देखा कि कुछ लोग लेक के पास खड़े होकर शव को देख रहें है, जिसके बाद बॉडी को बाहर निकाला और शिनाख्त करने के बाद बोड़ाम थाना को इसकी सूचना दी गई. वहीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमोरटर्म के लिए भेज दिया है.




