सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत धातकीडीह गांव के पास सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति की पहचान हो गयी है. मृतक का नाम टोमा मुर्मू (46) है, जो कांड्रा के बिर्बंस पंचायत के चोरा के रहने वाले थे. उनकी बेटी की शादी थी, जिसके लिए वे रिश्तेदार के घर शादी का कार्ड बांटने कांड्रा के पिंडाबेड़ा गये थे. उनके भगीने संजय माही ने बुधवार सुबह शव की शिनाख्त की. उन्होंने बताया कि उनके मामा की बेटी की शादी इस रविवार को थी, जिसके लिए वे कार्ड बांटने पिंडाबेड़ा आये थे. कार्ड बांटकर लौटने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गयी. उनके तीन बच्चे है. वे बाइक से अकेले ही घर लौट रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
फिलहाल शव का पोस्टमार्ट कराकर परिजनों को शव सौंप दिया गया है. गौरतलब है कि मंगलवार रात कांड्रा के धातकीडीह में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे, जिसके बाद स्थानीय द्वारा उन्हें एमजीएम अस्पताल लाया जा रहा था, जहां उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. एमजीएम में डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित करने के बाद उन्हें शीतगृह में पुलिस द्वारा रखवा दिया गया था.




