जमशेदपुर : मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना मद के अंतर्गत स्वीकृत बोड़ाम प्रखंड रिमडाडीह पीएमजीएसवाइ पथ से सोमाडीह कोइरा थलकोडीह पहाड़ी टोला तक पथ निर्माण का जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने शनिवार को शिलान्यास किया. 3.1 करोड़ रुपये की लागत से बननेवाली उक्त 9 किलोमीटर सड़क के सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क कई वर्षों से जर्जर स्थिति में थी. अब इसका निर्माण हो रहा है, जिसके लिए वे विधायक मंगल कालिंदी के प्रति आभार प्रकट करते हैं. वहीं दूसरी ओर विधायक मंगल कालिंदी ने विधायक मद से पटमदा प्रखंड अंतर्गत बिदरा पंचायत के पटमदा मेन रोड से बड़ा तालाब तक लगभग 800 फीट पीसीसी पथ का उद्घाटन भी किया. (नीचे भी पढ़ें)
मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि हेमंत सरकार में जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में तेज गति से विकास के कार्य हो रहे हैं, साथ ही राज्य में भी विकास की गति में तेजी आई है. विधायक ने और कहा कि आज जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के उन इलाकों में भी विकास कार्य हो रहे हैं जहां पहले कोई जन प्रतिनिधि झांकने तक नहीं आते थे. मौके पर जामिनी प्रमाणिक, तिलोपमा कालिंदी, सनत महतो, श्यामापद महतो, हिमांशु महतो, दीपक रंजीत,काजोल सिंह आदि झामुमो कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.



