सरायकेला : सरायकेला के दुगनी पुलिस केंद्र सभागार में शनिवार को जिले के प्रोन्नत 14 साक्षर आरक्षियों के लिए रैंक सेरेमनी आयोजित हुआ, इसमें साक्षर आरक्षी से सहायक अवर निरीक्षक की श्रेणी में पदोन्नत 14 कर्मचारियों को रैंक प्रदान किये गये 14 पुलिस कर्मियों को रैंक प्रदान किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
सरायकेला-खरसावां जिले में पदस्थापित 14 साक्षर आरक्षियों को झारखंड पुलिस मुख्यालय ने आरक्षी की कोटि से सहायक अवर निरीक्षक की कोटि में प्रोन्नति दी है. उक्त नव प्रोन्नत सहायक अवर निरीक्षकों के रैंक सेरेमनी का आयोजन शनिवार को दुगनी पुलिस केन्द्र के सभागार में हुआ. इस अवसर पर आरक्षी अधीक्षक आनंद प्रकाश, एसडीपीओ चांडिल संजय कुमार सिंह जिला पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक रंजन चौधरी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे. नव प्रोन्नत सहायक अवर निरीक्षकों को आरक्षी अधीक्षक एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों ने कंधे पर स्टार लगाकर सम्मानित किया एवं बधाई दी. आरक्षी अधीक्षक द्वारा नव प्रोन्नत सहायक अवर निरीक्षकों को मेहनत, लगन एवं ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करने की हिदायत भी दी गयी.



