जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय रविवार को बिरसानगर क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे. जहां विधायक ने जन समस्याओं को जाना. साथ ही जल्द से जल्द इसके समाधान का भरोसा क्षेत्र की जनता को दिया. इस दौरान उन्होंने बिरसानगर 11 नंबर ज़ोन के बस्तीवासियों से मुलाक़ात की और उनकी समस्याओं को जाना. क्षेत्र की जनता ने खाली मैदान में सामुदायिक भवन बनाने की मांग विधायक के समक्ष रखी. जिसपर विधायक सरयू राय ने जल्द इसके लिए पहल किये जाने की बातें कही. उन्होने कहा कि क्षेत्र में सामूहिक कार्य एवं विवाह आदि को संपन्न करवाने हेतु सामुदायिक भवन की आवश्यकता है, जो जल्द पूरा किया जायेगा. साथ ही क्षेत्र की जनता की और भी विकास सम्बन्धी मांग है, जिसे प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूर्ण किया जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)

विधायक ने बिरसानगर जोन नम्बर 1, 1बी, 2 एवं 2बी में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों संग पैदल भ्रमण कर जनता से सीधा संवाद किया और उनकी मुलभूत समस्याओं की जानकारी हासिल की. भ्रमण की शुरुआत क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व दीनानाथ पांडेय के घर के समक्ष स्थित मैदान से हुई जहां दीना बाबा के सुपुत्र राम प्रवीन पांडेय ने विधायक सरयू राय का माला पहनाकर अभिनंदन किया. इस दौरान क्षेत्र की महिलाओं एवं अन्य लोगों ने भी विधायक का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. लोगों कि समस्यायों को सुनते ही श्री राय ने त्वरित सम्बंधित अधिकारियों से बात की और समस्याओं का शीघ्रातिशीघ्र निराकरण करने का निर्देश दिया. (नीचे भी पढ़ें)
श्री राय रविदास बस्ती स्थित संत रविदास के मंदिर भी पहुचें और संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. मोके पर रामनारायण शर्मा, सुबोध श्रीवास्तव, अजय सिन्हा, सुधीर सिंह, ऍम चंद्राशेखर राव, विकाश गुप्ता, धर्मेंद्र प्रसाद, पि विजय कुमार, अमित शर्मा, प्रकाश कोया, प्रसंजीत सिंह, सतेंद्र सिंह, बलदेव सिंह, विजय कर्मकार, जीतेन्द्र कुमार, संजय मुंडा, सुनील मुंडा, अजय रजक, आनंद सिंह गिल, सोपन दास, कनाई नाइक, देबासिस प्रधान, कृतिबास गोप, अमर चंद्रा झा, सरस्वती खामरी, रेशमा सोय, लक्ष्मी सरकार, गुरमीत कौर, खुसबू देवी, दीप्ती पटेल, सहदेव रविदास, नंदिता गगराई, पिंकी बिस्वास, सुमन कर्मकार, शेखर राव, शंकर सोरेन, अर्जुन करवा, कालीचरण कर्मकार, बासेत टुडू, कृति बास गोप, ओम प्रकाश ठाकुर, सतेंद्र सिंह, आर पि चौबे एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.





