जमशेदपुर : बुधवार सुबह 7:30 बजे टिनप्लेट स्थित काली मंदिर के सामने बने पार्क गेट के पास मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के साथ चेन की छिनतई का प्रयास किया गया. महिला नाबमनी ने बताया कि वे मॉर्निंग वॉक कर रही थी. तभी पीछे से बाइक पर सवार दो चोरों ने गले से चेन छीनने का प्रयास किया. पर जैसे ही महिला के गले पर हाथ रखा तो महिला को एहसास हुआ कि कोई चेंन छीनने की कोशिश कर रहा है. वैसे ही महिला ने अपनी चैन को जोर से पकड़ लिया और जोर से चिल्लाने लगी. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
महिला के चिल्लाने पर आसपास टहल रहे लड़कों ने चोर को दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया, वहीं एक फरार होने में सफल रहा. स्थानीय लोगों ने उसकी धुनाई शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने गोलमुरी थाने के हवाले कर दिया गया. यह छीनतई करने वाले मानगो के बताए जा रहे हैं. गोलमुरी थाने के एसआई गोपाल ने बताया कि पूछताछ में इसके दूसरे साथी का पता लगाया जाएगा और आगे कार्रवाई की जाएगी.




