जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे सरायकेला जिले के कपाली ओपी अंतर्गत डांगरडीह निवासी सद्दाम हुसैन उम्र करीब 24 को कपाली ओपी पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक खोखा समेत दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 9 बजे सद्दाम हुसैन का अपने परिवार वालो के साथ किसी बात को लेकर नोंक-झोंक हुई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया. उसके बाद सद्दाम हुसैन ने देसी कट्टा से हवाई फायरिंग कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
फायरिंग की आवाज से कपाली पुलिस हरकत में आयी और जांच में जुट गई. कुछ ही देर में जांच के दौरान कपाली ओपी के एएसआई मोहम्मद अख्तर अंसारी, टाइगर पेट्रोलिंग के जवान नरेश यादव एवं शस्त्र बल ने सद्दाम हुसैन को एक देसी कट्टा, हवाई फायरिंग किया हुआ खाली खोखा और दो जिंदा कारतूस के साथ कपाली समुदायिक भवन के पास धर दबोचा. हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. आरोपी सद्दाम हुसैन का पहले से कोई अपराधी इतिहास नहीं रहा है.




