
जमशेदपुर : सांसद विद्युत वरण महतो ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व महामंत्री स्वर्गीय सूरज कुमार के परिजनों को अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान किया है. शुक्रवार को अपने सांसद कार्यालय में उनके परिजनों को उन्होंने अपनी ओर से 1 लाख की आर्थिक सहयोग किया. इस अवसर पर आज स्व. सूरज कुमार के माता, पिता, पत्नी, पुत्री एवं उनकी बहन उपस्थित थे. मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव एवं उनके साथ अनिल मोदी, संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, राजीव कुमार सिंह, पप्पू सिंह, बारी मुर्मू, धनंजय उपाध्याय, रविंदर सिंह सिसोदिया भी मौजूद थे. सांसद ने स्वर्गीय सूरज कुमार के परिजनों को आश्वस्त किया कि वे दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हैं और आने वाले समय में भी वह प्रकार से उन्हें सहयोग करने को तत्पर रहेंगे.












