जमशेदपुर : राजस्थान सेवा सदन द्वारा मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में स्थापित 15 व्यक्तियों की क्षमता वाली अत्याधुनिक स्ट्रेचर लिफ्ट का सोमवार को विधिवत लोकार्पण हुआ, मुख्य अतिथि, आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लि के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर अरुण कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर लिफ्ट का विधिवत् उद्घाटन किया. इस अवसर पर अधुनिक समूह के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
अपने संबोधन में श्री मिश्रा ने राजस्थान सेवासदन द्वारा निरंतर किए जा रहे जनसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह नई स्ट्रेचर लिफ्ट विशेष रूप से गंभीर एवं असहाय मरीजों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी तथा अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी. (नीचे भी पढ़ें)
इस अवसर पर राजस्थान सेवा सदन के अध्यक्ष दिलीप गोयल, मानद महासचिव जगदीश खंडेलवाल, संयुक्त सचिव दीपक रामुका, विश्वनाथ शर्मा, रामगोपाल केड़िया, अरुण अग्रवाल, पवन काबरा, डॉ प्रीतपाल सिंह, डॉ माझी सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी, चिकित्सक एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार जताया. राजस्थान सेवा सदन ने विश्वास व्यक्त किया कि यह नई सुविधा अस्पताल में आने वाले मरीजों को अधिक सुरक्षित, सहज एवं सम्मान जनक उपचार-अनुभव प्रदान करेगी तथा संस्था की जनसेवा की प्रतिबद्धता को और सशक्त बनाएगी.






