जमशेदपुर:जमशेदपुर मारवाड़ी युवा मंच आकृति व्हील्स कालीमाटी शाखा के द्वारा मंगलवार को जुगसलाई स्थित तापड़िया कॉम्प्लेक्स में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उदघाटन पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष संदीप मुरारका, युवा समाजसेवी अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया. शिविर में पूर्णिमा नेत्रालय की मेडिकल टीम का सहयोग मिला. इसे स्व राजकुमार अग्रवाल की पुण्यस्मृति में उनकी पत्नी संतोष देवी के द्वारा प्रायोजित किया गया था..(नीचे भी पढ़े)

अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष ने कहा कि मनुष्य जीवन का सबसे बड़ा धन स्वास्थ्य है और एक स्वस्थ व्यक्ति स्वस्थ समाज की स्थापना में सहायक होता है. विदित हो कि झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा अपने सभी 8 पूर्व प्रांतीय अध्यक्षों के सम्मान में चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत यह स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया था. आगामी 22 जुलाई को पूर्णिमा नेत्रालय के विशेषज्ञों की अनुपलब्धता की वजह से इस शिविर को अग्रिम समय में किया गया.(नीचे भी पढ़े)
यह शिविर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व निःवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष नंद लाल अग्रवाल के सम्मान में समर्पित किया गया. शिविर के माध्यम से लगभग 108 लोग लाभान्वित हुए. इसमें ब्लड प्रेशर, शुगर सहित सामान्य जांच हुई एवं 122 लोगों के आंखों की जांच की गई. इस अवसर पर अंकिता लोधा, लक्ष्मी शारदा, अंजली तापड़िया, शीतल अग्रवाल, नेहा भालोटिया, रेणु अग्रवाल, मेघा शर्मा, श्रुति अग्रवाल, मंजू सेकसरिया, बरखा सेकसरिया आदि उपस्थित थी.





