रांची : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआइ) के राष्ट्रीय महासचिव झारखंड में आए तीन दिवसीय कार्यक्रम जिसमें रामगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दो दिवसीय राज्य परिषद की बैठक के समापन के बाद रांची के सीपीआई कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. प्रेस वार्ता में महासचिव डी राजा ने कहा कि 2024 मे मोदी को जाना तय है क्योंकि मोदी सरकार से जनता ऊब चुकी है. देश में सांप्रदायिक दंगे को भड़का कर देश में विभाजन कर राजनीति रोटी सेकने वाले मोदी सरकार को देश की जनता उखाड़ फेंकेगी क्योंकि देश में महंगाई बेकारी लाचारी तबाही से जीने के लिए मोदी सरकार मजबूर कर दी है. देश के तमाम विपक्षी पार्टियों को ईडी और सीबीआई के एजेंसियों से डराया जा रहा है. (नीचे भी पढ़े)
देश में महिला पहलवानों के साथ जो हरकत हुआ पूरे दुनिया देखा. पार्लियामेंट के उदघाटन में जिस तरह से राष्ट्रपति को दरकिनार कर पार्लियामेंट का उदघाटन किया गया पूरे दुनिया ने देखा देश में तानाशाह की तरह मोदी की सरकार काम कर रही है. देश में 9 साल के सुशासन की ढिंढोरा पीटने वाली सरकार अपनी उपलब्धि गिना रही है. उनकी उपलब्धि है नोटबंदी जीएसटी, तालाबंदी, महंगाई ,बेकारी, को रोना काल में लाचारी, इशारे उपलब्धियां 9 साल के केंद्र सरकार की है, जिससे जनता ऊब चुकी है इसीलिए आर पार की लड़ाई लड़ी जा रही है. 2024 में देश की जनता मोदी के विरोध में वोट देंगे. झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने भी स्पष्ट किया है कि हम विपक्षी एकता बनाने के लिए प्रयासरत हैं.(नीचे भी पढ़े)
आरएसएस के झंडे पर चलने वाली मोदी की सरकार के विरोध में पूरे देश में विपक्षी पार्टियां एकजुट हो रही हैं. उसके लिए 23 जून 2023 को पटना में तमाम विपक्षी पार्टियों के समागम 2024 की तैयारी के लिए किया जा रहा है. पार्टी कार्यक्रम में आए कॉमरेड राजा ने कहां कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने नारा दिया है. भाजपा हटाओ देश बचाओ भाजपा हटाओ लोकतंत्र बचाओ भाजपा हटाओ संविधान बचाओ हाउस के तहत पूरे देश में अभियान चलाया जा रहा है. प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय सचिव के नारायणा एवं डॉ भालचंद्र कांगो , पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव महेंद्र पाठक ,जिला सचिव अजय कुमार सिंह, अधिवक्ता एके रसीदी, धर्मवीर सिंह मौजूद थे.




