जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के मछुआ बस्ती में पड़ोसी झंडू मछुआ और उनके घर वालों ने बबीता देवी के घर पर हमला कर दिया है. घर पर पहले पथराव किया इसके बाद जब परिजन निकले तो उनके साथ मारपीट भी की गयी. बबीता देवी ने गुरुवार को साकची पहुंचकर सिटी एसपी के विजय शंकर से इंसाफ की गुहार लगाई है और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है. बबीता देवी ने सिटी एसपी को दिए आवेदन में बताया है कि घटना 22 मार्च की है. उनका पुत्र अजीत मछुआ मैट्रिक की परीक्षा देकर घर लौटा तो उनके दरवाजे पर कुत्ता भौंकने लगा. (नीचे भी पढ़ें)
इसी पर झंडू मछुआ ने घर के गेट पर पथराव कर दिया. जब परिजन बाहर निकले तो परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट शुरू कर दी. लाठी-डंडे लेकर झंडू मछुआ और उनके घर के लोग आ गए थे. इस मारपीट में बबीता देवी की मां घायल हुई हैं. उनका इलाज एमजीएम अस्पताल में चला. बबीता देवी ने बताया कि मारपीट करने वालों में झंडू मछुआ, रिंकू मछुआ, अजय मछुआ, बादल मछुआ, बबलू मछुआ, डब्लू मछुआ, हितकारी देवी, रूपा देवी, मालती देवी आदि शामिल हैं.











