जमशेदपुर : सामाजिक संस्था अर्पण द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी त्योहारों के अवसर पर सेवा कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में संस्था के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा आपसी विचार-विमर्श के माध्यम से आगामी सेवा कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की. इस दौरान सभी सदस्यों ने एकजुट होकर त्योहारों के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने और समाज के वंचित वर्गों तक खुशियां पहुंचाने का संकल्प लिया.(नीचे भी पढ़े)
बैठक में निर्णय लिया गया कि दीपावली एवं काली पूजा के अवसर पर पिछले वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बोड़ाम प्रखंड के ब्रजपुर गांव तथा बागबेड़ा के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों के बीच पूजन सामग्री, बच्चों के लिए नए कपड़े, गर्म कपड़े, पटाखे, मिठाइयां एवं विभिन्न उपहार वितरित किए जाएंगे. संस्था का प्रयास रहेगा कि आर्थिक अभाव के कारण कोई भी परिवार त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे और बच्चों के चेहरों पर भी मुस्कान लाई जा सके.इसी क्रम में छठ महापर्व के अवसर पर छठ व्रतधारियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सेवा शिविर लगाया जाएगा. वहीं, कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर स्वर्णरेखा नदी के घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं के बीच भोग प्रसाद, चाय पानी का सेवा किया जाएगा.(नीचे भी पढ़े)
संस्था के सदस्यों ने कहा कि अर्पण परिवार निरंतर समाजसेवा के कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है. त्योहार केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सहयोग, संवेदनशीलता और मानवता के मूल्यों को साकार करने का भी समय हैं. संस्था का उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक त्योहारों की खुशियां पहुंचे और सेवा के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके.बैठक में उपस्थित जूगुन पांडे , विभाष मजूमदार , प्रिंस सिंह, दीपक सिंह, घनश्याम भिरभरिया, रंजीत कुमार, संतोष यादव, सरबजीत सिंह, शेखर मुखी, कौशिक प्रसाद, सूरज बाग, सुमन कुमार, सूरज चौबे, विक्रम सिंह, अमित पाठक, सागर चौबे, मनीष प्रसाद, आशुतोष बनर्जी, मन्नू ढोके, शुरू पात्रो, मनोज हलदर, अनूप तिवारी, संजय कुमार सिंह, रौनक शुक्ला, मनोज मुखी,सुदेश मुखी,लखीकांतो घोष,अमरेंद्र, विक्की तारवे, बिनोद, पिंटू,अजीत, बिट्टू मुखी,प्रणय दास,अनुज मिश्रा,आकाश,गोपाल,शशि मुखी,राजू, अमित,सिंटू,सौरभ रजक एवं अन्य सभी सदस्यों ने इन सेवा कार्यों को आपसी सहयोग,समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ सफल बनाने का संकल्प लिया.





