जमशेदपुर : जमशेदपुर के सामाजिक संस्था स्वर्गीय गोदावरी देवी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा स्वर्गीय गोदावरी की देवी जी के प्रथम पुण्यतिथि पर कमेटी के सभी सदस्यों ने उनके चित्र पर मलार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके साथ-साथ कमेटी के सभी सदस्यों ने बर्मामाइंस आश्रम में जाकर कुष्ठ पीड़ितों के बीच अनाज फल का वितरण किया. साथ ही साथ मंदिर में जाकर गरीबों के बीच खाने-पीने की सामग्री का प्रदान किया और साथ ही साथ दिवंगत आत्मा की शांति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इस मौके पर कमेटी के सभी सक्रिय सदस्य अभय मिश्रा, चंदन मिश्रा, सत्यवान, शिवानंद, अंकित आएं, अमित, अभय, विश्वजीत, राहुल रिंकू एवं मिश्र परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे.



